मंगलवार, 8 अक्टूबर 2013

तेरा जाना

 
तेरा जाना अच्छा नहीं था

 बस गैरों से मिलकर जाना

 दिल तोड़कर रख गया

बात मुझ से ना

 करना गवारा था

 बस औरों से बतिया कर जाना

 तोड़ गया मुझे

तू हंसती रहे बस

तेरा मुझपर हँसना

तोड़ गया मुझे

संभलना गिर कर मेरी आदत थी

बस तेरा सहारा न देना

 मंझधार में डूबता छोड़ गया मुझे

 मानता में सबको अपना

पर तेरा अपना बनाकर गैर समझना

 अपनों के बिच

 बेगाना बनाकर छोड़ गया मुझे

खुशियाँ भी मेरी थी

,आंसू भी मेरे

बस तेरा जाना

 अश्कों के समंदर में छोड़ गया मुझे

""देशबंधु ""

शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2013

adhikaar


वो अधिकारों की बात करते रहे
हम प्यार के  लिए कर्तव्य को आधार बनाते रहे
 जितनी  भी निभ  सकी  वो परिकथा से कम नहीं
कौन उन्हें समझाए की अधिकारों का रिश्ता
कर्तव्य के साथ  जुड़ता ही नहीं
ये जुडाव तो  हमने बनाया था
समझ पाओ तो समझो
इसे तोड़ने का तुम्हे कोई अधिकार भी नहीं
हमारे लम्हे तेरे अधिकारों की बलि  चढ़ गए
रखना ख्याल इतना की
रहे कर्तव्य की लम्बी उडान
बौना न हो पाए तेरे अधिकारों का आकार भी
नए आधार पर नयी इबारत लिख जाए
दोनों मिलकर एक हो जाये

दिल्ली और बिटिया

दिल्ली और बिटिया
जब से मेरे देश में दिल्ली से कांड होने लगे हैं
घर में रखे बिटिया के
खिलौने मुझे डराने लगे है
कब खिलौने छोटे हो जाये उसके
ऎसे खयाल अब मुझे सताने लगे है!
कैसे उसके सपनो को उड़ान भरने दू
जब मुझे उसके सपनो को
तोड़ने के बहाने मिलें हैं!
अपनी ही खुदगर्जी पर शर्मिन्दगी के
ख्याल अब मुझे आने लगे हैं
है चारों तरफ़ ऊँची-2 दिवारे
और आदमी के दिमाग में पैखाने मिले हैं!
बदल जाए ये मौसम
और नई रीत में नए जमाने बने
ऐसी अब हम दुआ मांगने लगे हैं
""देशबन्धु""

क्या ऐसा नहीं हो सकता

क्या ऐसा नहीं हो सकता
कि राम मस्जिद में रह जाए
और खुदा भी अयोध्या हो आये
हिन्दू ही मुसलमान नहीं
मुसलमान भी हिन्दू हो जाए
टुट जाये दिलों के दरमियान की
हर दिवार
और समय की धुल भी चुटकी
में उड़ जाये
बन गए जो मिलों के फासले ...
वो भी मिट जाये
और ईद दीवाली भी मन जाये
हो गयी जो राहें अलग-अलग
वो चौराहे पर एक हों
और मंजिल भी मिल जाये
अब तो जी चाहता है ""बन्धु ""
मजहब की सियासत करने वालों को
कहीं दूर छोड़ आयें
और फिर राम रहिम का भेद भी मिट जाए
क्या ऐसा नहीं हो सकता कि ...............?
""देशबंधु ""

गुरुवार, 3 अक्टूबर 2013


 
 
कभी सच बोलने के लिए झूठ बोलता हूँ
बूरा ना मन जाओ तुम तो झूठ बोलता हूँ
 
  सारे जहाँ कि खुशिया नसीब हो तुम्हें
इसलिये बार बार झूठ बोलता हूँ
झूठ बोलने की आदत सी हो गयी है
जब से जहाँ में सच की बेज्जती सरेआम हो गयी है
 
सच कड़वा होगा तो डर जाता हूँ
सच ना बोलकर सारे अरमाँ दिल में दबा जाता हूँ
ये सोचकर झूठ बोल जाता हूँ
""देशबंधु""


 

 

 

 

रविवार, 29 सितंबर 2013

मत आना मेरे देश मोहन

मत आना मेरे देश मोहन
यांह के गली कुचे
लाशों से अटे पड़े है
वर्षो के नफ़रत के दाग
राम ,रहीम खून से धोने चल पड़े हैं
रो पड़ोगे तुम
जब सुनोगे उस धरती पर
तान नफ़रत की
जहाँ तूने प्रेम की बांसुरी बजाई थी
मत आना मेरे देश मोहन ".....
तांडव हो रहा लाशों का वहां
जहां तूने गोपियों संग रास रचाई थी
गर्मी में भी सेक रहे अपनी रोटी को
जहाँ तूने सुदामा की भूख मिटाई थी
मत आना मेरे देश मोहन
जाग पड़ा है मामा वहां फिर
जो धरा तूने कन्स से
मुक्त करायी थी
हर गली में दुशासन बस रहा
जहाँ तूने द्रौपदी की लाज बचायी थी
मत आना मेरे देश मोहन
"देशबंधु
See More