बुधवार, 8 अक्टूबर 2014
गमलों में उगने वाले लोग
गमलों में उगने वाले लोग
बरगद की बातें करते हैं
जो कभी हमारी बातें करते थे
आज जमाने भर की बातें करते हैं
कभी दिलों में रहने वाले
आज आशियाने की बाते करते हैं
कभी ऊंचा उड़ने बाले
आज आसमान में ठिकाने की बातें करते हैं
बेगाने हुए जो बर्षों से
वो मेरे अपने होने की बातें करतें हैं
खिलौनों के लिए रोने वाले
कैसे चाँद की बातें करते हैं
छोड़ गए थे जो सरे राह
ना जाने कैसे मिलन की बातें करते हैं
सूखे से इस सावन में
"बंधू" कैसे हम सैलाब की बातें करते हैं .................
शुक्रवार, 26 सितंबर 2014
जहाँ को छू लुंगी
मुझे उड़ान भर लेने तो दे
छोटा पड़ जाएगा आसमान भी
बाबुल मेरे सपनों को पंख लग जाने तो दे
नहीं कोई गम होगा
खुशियों को मेरी सिमट आने तो दे
उदासी तुम्हारी बिखर जाएगी
मेरी आँखों को नम हो जाने तो दे
न कोई बंधन हो
न कोई लक्षमन रेखा
बस मुझे आज की सीता हो जाने तो दे
संभल कर चलना जो सिखाया तूने
कदम- कदम पर हाथ पकड़ कर
चलाया तूने
मुझे भी अपना सहारा बन जाने तो दे
चल सकूँ में दूर तक
तूने देर तक बाहँ थामे रखी
क्षितिज के उस पार से तेरी खुशियाँ
मुझे अब लाने तो दे ....................
मत धो मेरे सपनो का बोझ तू
मुझे भी तो तेरे सपनों का सारथी
बन जाने तो दे ...................... १
(बेटी दिवस पर लिखी .......मेरी बेटी नैना ,एन्ना को समर्पित )
("देशबन्धु" सर्वाधिकार सुरक्षित )
तो रो देती है माँ
आज भी कम खाता हूँ
तो रो देती है माँ
दुनिया बालों की बुरी
और काली बलाओं से
काला टिका लगा कर बचाती है माँ १
खा नहीं पाता हूँ अब
फिर भी मेरे लिए बड़े चाव से
कांपते अपने हाथों से
पूरी बनाती है माँ २
होता हूँ उदास तो आज भी
सिरहाने बैठी होती है माँ
निकल आया हूँ बहुत दूर
पर दूरी से भी आशीर्वाद देती है माँ ३
रहता हूँ खामोश सा मैं
फिर भी ना जाने
कैसे?
तेरी आँखे सब कुछ बता देती है माँ ४
तेरे पावन चरणो में सर रखकर
जन्नत हो आना चाहता हूँ
तुझे हर पल खुश रखना चाहता हूँ
पर तू मेरी खुशी मेँ ही
खुश क्यों?रहती है माँ ५
"देशबन्धु"
टी. जी. टी. (आर्ट्स) शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश
(सर्वाधिकार सुरक्षित )
सोमवार, 18 अगस्त 2014
मेरे शब्द :मेरे अपने : क्या
मेरे शब्द :मेरे अपने : क्या: क्या पूछते हो पता मेरा
हैसियत या जात मेरी
मिटटी का शरीर लिए फिरता हूँ
आँशुयों के सैलाब में बहता रहता हूँ
चंद निबालों ...
हैसियत या जात मेरी
मिटटी का शरीर लिए फिरता हूँ
आँशुयों के सैलाब में बहता रहता हूँ
चंद निबालों ...
सोमवार, 11 अगस्त 2014
मेरे शब्द :मेरे अपने : न बात करता न ही बातों में तुम्हारा जिक्र होता...
मेरे शब्द :मेरे अपने : न बात करता न ही बातों में तुम्हारा जिक्र होता...: न बात करता न ही बातों में तुम्हारा जिक्र होता ये तो दर्द है जो बार –बार ... नज्म बनकर उतर आता है तुम्हारा नाम जुबां पर आ जाए मुम...
मेरे शब्द :मेरे अपने : क्या ऐसा नहीं हो सकता
मेरे शब्द :मेरे अपने : क्या ऐसा नहीं हो सकता: क्या ऐसा नहीं हो सकता कि राम मस्जिद में रह जाए और खुदा भी अयोध्या हो आये हिन्दू ही मुसलमान नहीं मुसलमान भी हिन्दू हो जाए टुट जाये दिलों के...
मेरे शब्द :मेरे अपने : इतने रिश्तों इतनी उलझनों के बाद भी डायरी के कु...
मेरे शब्द :मेरे अपने : इतने रिश्तों इतनी उलझनों के बाद भी डायरी के कु...: इतने रिश्तों इतनी उलझनों के बाद भी डायरी के कुछ पन्ने जीवन के उत्तरार्ध में खाली रहने लगे हैं ... कुछ लिखे पन्ने खनकते सिक्कों से ...
सदस्यता लें
संदेश (Atom)