गुरुवार, 24 नवंबर 2016

क्या पूछते हो 
पता मेरा
हैसियत या जात मेरी 
मिटटी का शरीर लिए फिरता हूँ 
आँशुयों के सैलाब में बहता रहता हूँ
चंद निबालों कि ख़ातिर
पूरा पेट लिए फिरता हूँ 
है खाली हाथ 
पर हर वक़्त
पाप कि गठरी लिए फिरता हूँ ...
समझ पाया न आज तक
उसको पर,साथ अपने
विचारों का भार लिए फिरता हूँ
चल पाऊँ दो कदम
मुशकिल से
पर दूनिया से होड़ लिए फिरता हूँ
गैरों कि इस दुनिया में
अकेले रहकर भी
अपनों का अभिमान लिए फिरता हूँ
मत पूछ पता मेरा
नाम बाले इस जहाँ में
बैरंग लिफाफा बना फिरता हूँ ..............
 "

गुरुवार, 14 मई 2015

मेरे शब्द :मेरे अपने : तो रो देती है माँ

मेरे शब्द :मेरे अपने : तो रो देती है माँ: आज भी कम खाता हूँ तो रो देती है माँ दुनिया बालों की बुरी और काली बलाओं से काला टिका लगा कर बचाती है माँ १ खा नहीं पाता हूँ अब फिर भी ...

मेरे शब्द :मेरे अपने : गमलों में उगने वाले लोग

मेरे शब्द :मेरे अपने : गमलों में उगने वाले लोग: गमलों में उगने वाले लोग बरगद की बातें करते हैं जो कभी हमारी बातें करते थे आज जमाने भर की बातें करते हैं कभी दिलों में रहने वाले आज आशिया...

मेरे शब्द :मेरे अपने : जब भी मैं रो लेता हूँ

मेरे शब्द :मेरे अपने : जब भी मैं रो लेता हूँ: जब भी मैं रो लेता हूँ तेरे दिए जख्म सी लेता हूँ जब भी तुम याद आते हो ग़मों के ज़ाम चुपके से पी लेता हूँ डर लगता जब तन्हाई से तेरी तस्वीर ...

गुरुवार, 29 जनवरी 2015

मेरे शब्द :मेरे अपने : वक्त

: चाहे मेरा मन पिछे मुड़ जाऊँ एक बार फिर पाठ्शाला जाऊँ सबक जिंदगी का जो ग़लत पढ लिया उसे दुरुस्त कर आऊ वक्त जो फिसल गया था रेत ...

मंगलवार, 27 जनवरी 2015

सुन्दर सौम्य सबल है तू मेरे जीवन में मेरी जान हर पल है तू हर पल को याद कर तुझे याद करता हूँ मेरा कल ,आज और कल है तू दुनिया में तुझसे क्या सुन्दर और मुझ कीचड़ के साथ पलता कमल है तू और क्या मधुर मांगू मेँ उससे बरसों जो सुनी हमने वो लता की ग़ज़ल है तू जो तू साथ रहे तो "बंधू" क्यों कर रोये जमाना माने न माने मेरी तो हर मुश्किल का हल है "देशबन्धु टी.जी. टी. आर्ट्स हिमाचल शिक्षा विभाग सर्वाधिकार सुरक्षित

सोमवार, 5 जनवरी 2015

दुनिया के मेले को हम छोड़ आये हैं तेरी यादों को तनहा छोड़ आये हैं बीत जाए सकूँ से जो वो अच्छी वरना तो जीने की तमन्ना हम कब के छोड़ आये हैं तुम चाहो तो निभा लो दुश्मनी शिदत से हम तो जमाने से दोस्ती निभाते आये हैं देख लेंगे फिर जमाने का रंग बदलना वरना तो हम कब के रंगों से रिस्ता तोड़ आये हैं