मेरे शब्द :मेरे अपने : क्या: क्या पूछते हो पता मेरा
हैसियत या जात मेरी
मिटटी का शरीर लिए फिरता हूँ
आँशुयों के सैलाब में बहता रहता हूँ
चंद निबालों ...
सोमवार, 18 अगस्त 2014
सोमवार, 11 अगस्त 2014
मेरे शब्द :मेरे अपने : न बात करता न ही बातों में तुम्हारा जिक्र होता...
मेरे शब्द :मेरे अपने : न बात करता न ही बातों में तुम्हारा जिक्र होता...: न बात करता न ही बातों में तुम्हारा जिक्र होता ये तो दर्द है जो बार –बार ... नज्म बनकर उतर आता है तुम्हारा नाम जुबां पर आ जाए मुम...
मेरे शब्द :मेरे अपने : क्या ऐसा नहीं हो सकता
मेरे शब्द :मेरे अपने : क्या ऐसा नहीं हो सकता: क्या ऐसा नहीं हो सकता कि राम मस्जिद में रह जाए और खुदा भी अयोध्या हो आये हिन्दू ही मुसलमान नहीं मुसलमान भी हिन्दू हो जाए टुट जाये दिलों के...
मेरे शब्द :मेरे अपने : इतने रिश्तों इतनी उलझनों के बाद भी डायरी के कु...
मेरे शब्द :मेरे अपने : इतने रिश्तों इतनी उलझनों के बाद भी डायरी के कु...: इतने रिश्तों इतनी उलझनों के बाद भी डायरी के कुछ पन्ने जीवन के उत्तरार्ध में खाली रहने लगे हैं ... कुछ लिखे पन्ने खनकते सिक्कों से ...
बुधवार, 26 मार्च 2014
शुक्रवार, 20 दिसंबर 2013
आज फिर हम शीशे में
अपनी तावीर देखेंगे
तुम्हारी खिंची लकीर देखेंगे
लूट गयी जो अपनों के हाथों
आज फिर हम अपनी
वो तकदीर देखेंगे
आज फिर हम तुम्हारी खिंची लकीर देखेंगे
जमाने भर की बातें
और उन बातों की बातें
आज फिर हम
हर अफवाह का असर देखेंगे
आज फिर हम शीशे में
तुम्हारी खिंची लकीर देखेंगे
तुमने जो वादे किये थे
उन वादों का और
अपनी दुआओं का असर देखेंगे
आज फिर हम शीशे में
तुम्हारी खिंची लकीर देखेंगे
अपनो और बेगानों में
फर्क देखेंगे
दिल में उमड़ते सैलाब का
साहिल को बहा देना वाला
वो मंजर देखेंगे
आज फिर हम शीशे में अपनी तावीर देखेंगे “देशबंधु”
मंगलवार, 10 दिसंबर 2013
मेरे शहर में मंदिर बहुत हैं
पर आज भी
एक अदद इंसान कि तलाश है मुझे ......!
लगते यहाँ रोज भंडारे हैं ...
गरीब कि भूख जो मिटा दे
उस शख्श की तलाश है मुझे ............!
रोशनी जगमगाती यहाँ हर शाम को
मिटा दे जो दिलों के अँधेरे ...
उस चिराग कि तलाश है मुझे ...........!
है भीड़, अजनबी , जाने पहचानों की
पर आज भी
अपनी पहचान कि तलाश है मुझे ......!
लिखने वालों की कमी नहीं यहाँ
वयाँ कर पाये जो सच को
उस शायर की तलाश है मुझे ........!
जहाँ भी जाए मंदिर है
पर उस तक जो जाए
उस राह की तलाश है मुझे ........!
शोर है हर बात का
जो पसरा सन्नाटा सुन पाये
उस राहगीर की तलाश है मुझे ....!
तलाश थकती नहीं
मैं थक जाता हूँ
ठिठकती है पर रुकती नही
आज "फिर वही तलाश है मुझे ".......!
"देशबंधु"
पर आज भी
एक अदद इंसान कि तलाश है मुझे ......!
लगते यहाँ रोज भंडारे हैं ...
गरीब कि भूख जो मिटा दे
उस शख्श की तलाश है मुझे ............!
रोशनी जगमगाती यहाँ हर शाम को
मिटा दे जो दिलों के अँधेरे ...
उस चिराग कि तलाश है मुझे ...........!
है भीड़, अजनबी , जाने पहचानों की
पर आज भी
अपनी पहचान कि तलाश है मुझे ......!
लिखने वालों की कमी नहीं यहाँ
वयाँ कर पाये जो सच को
उस शायर की तलाश है मुझे ........!
जहाँ भी जाए मंदिर है
पर उस तक जो जाए
उस राह की तलाश है मुझे ........!
शोर है हर बात का
जो पसरा सन्नाटा सुन पाये
उस राहगीर की तलाश है मुझे ....!
तलाश थकती नहीं
मैं थक जाता हूँ
ठिठकती है पर रुकती नही
आज "फिर वही तलाश है मुझे ".......!
"देशबंधु"
सदस्यता लें
संदेश (Atom)