मंगलवार, 15 अक्टूबर 2013
रविवार, 13 अक्टूबर 2013
वक्त बदला है तो हवा भी बदलेगी
मौसमे -बहार में तय है कि फिज़ा भी बदलेगी
चल छोड़ उदासी हौसला रख
ज़ख्म गहरा
है तो दवा भी बदलेगी
रात के लम्बा होने पर लाज़मी है टूट जाना
सुबह
के नूर से तक़दीर भी बदलेगी
नजर
लग गयी है मेरे वतन को
पर नज़र् बट्टू के आने से नजर भी बदलेगी
अब ना खुदा का ना राम का घर टूटेगा
अब
दिलो के दरमियाँ की हर दीवार टूटेगी
हो ना हो बन्धु"" कभी तो हुक्मरानों
की नीयत भी बदलेगी
""देशबंधु""
वक्त
चाहे मेरा मन पिछे मुड़ जाऊँ
एक बार फिर पाठ्शाला जाऊँ
सबक जिंदगी का जो ग़लत पढ लिया
उसे दुरुस्त कर आऊ
वक्त जो फिसल गया था रेत बनकर
फिसलने ना दूं साथ उसके दौड़ पाऊँ
चाहे मेरा मन पिछे मुड़ जाऊँ
सपनो का एक नया पन्ना हो
और हर एक हर्फ को में जी पाऊँ
छूट गए जो चलते- चलते
सभी
को साथ लेकर चल पाऊँ
बन्धु"" बदल दूं जिंदगी के हर लफ्ज
को
जो गया वक्त लौटा पाऊँ
देशबंधु""
फना हो जाऊं तुम पर
बदल जाते हैं दोस्त भी जब वो राहें बदल देते
हैं
हमारा क्या जिनकी राह् ही आप तक जाती हो
गुजरे जमाने की बात क्या करें अब
जब बात ही आप पर आकर ठहर जाती हो
गीला क्या करें पतवार के टूटने का
जब लहर ही साहिल पर पटक जाती हो
आरज़ू क्या करें अब आप से
जब हर साँस फ़ासले बढ़ा जाती हो
बदल लेते हैं वो मज़मून ही बात का
जब बात हमारी आती हो
हर नजर उन पर रहती है महफिल में
बस हमसे ही वो नजर फेर जाते हैं
""बन्धु""
जब भी नजर हमारी उन तक जाती हो
""देशबंधु""
आशा
वक्त बदला है तो हवा भी बदलेगी
मौसमे -बहार में तय है कि फिज़ा भी बदलेगी
चल छोड़ उदासी हौसला रख
ज़ख्म गहरा
है तो दवा भी बदलेगी
रात के लम्बा होने पर लाज़मी है टूट जाना
सुबह
के नूर से तक़दीर भी बदलेगी
नजर
लग गयी है मेरे वतन को
पर नज़र् बट्टू के आने से नजर भी बदलेगी
अब ना खुदा का ना राम का घर टूटेगा
अब
दिलो के दरमियाँ की हर दीवार टूटेगी
हो ना हो बन्धु"" कभी तो हुक्मरानों
की नीयत भी बदलेगी
""देशबंधु""
पलकों के
पलकों के बाँध के पीछे
कैद दो आंसू
आज
सैलाब ही ले आते
आज
गर आप वर्षों बाद
रास्ता न बदलते तो
बदल जाती मेरी भी तासीर
गर आज
आप रास्ते में न आते
वक्त बहुत बिताया था
हमने रास्ते बदलने को
रास्ते बदल ही गए थे
गर आप
मेरे रास्ते में न आते तो
ये आप का सितम है
या मेरा नसीब
समझ ही नहीं पाता
गर आप आज
राह में नजर न
मिलाते तो “
"देशबंधु ""
पलकों के
पलकों के बाँध के पीछे
कैद दो आंसू
आज
सैलाब ही ले आते
आज
गर आप वर्षों बाद
रास्ता न बदलते तो
बदल जाती मेरी भी तासीर
गर आज
आप रास्ते में न आते
वक्त बहुत बिताया था
हमने रास्ते बदलने को
रास्ते बदल ही गए थे
गर आप
मेरे रास्ते में न आते तो
ये आप का सितम है
या मेरा नसीब
समझ ही नहीं पाता
गर आप आज
राह में नजर न
मिलाते तो “
"देशबंधु ""
सदस्यता लें
संदेश (Atom)


