सोमवार, 11 अगस्त 2014

मेरे शब्द :मेरे अपने : न बात करता न ही बातों में तुम्हारा जिक्र होता...

मेरे शब्द :मेरे अपने : न बात करता न ही बातों में तुम्हारा जिक्र होता...: न बात करता न ही बातों में तुम्हारा जिक्र होता ये तो दर्द है जो बार –बार ... नज्म बनकर उतर आता है तुम्हारा नाम जुबां पर आ जाए मुम...

मेरे शब्द :मेरे अपने : क्या ऐसा नहीं हो सकता

मेरे शब्द :मेरे अपने : क्या ऐसा नहीं हो सकता: क्या ऐसा नहीं हो सकता कि राम मस्जिद में रह जाए और खुदा भी अयोध्या हो आये हिन्दू ही मुसलमान नहीं मुसलमान भी हिन्दू हो जाए टुट जाये दिलों के...

मेरे शब्द :मेरे अपने : इतने रिश्तों इतनी उलझनों के बाद भी डायरी के कु...

मेरे शब्द :मेरे अपने : इतने रिश्तों इतनी उलझनों के बाद भी डायरी के कु...: इतने रिश्तों इतनी उलझनों के बाद भी डायरी के कुछ पन्ने जीवन के उत्तरार्ध में खाली रहने लगे हैं ... कुछ लिखे पन्ने खनकते सिक्कों से ...

बुधवार, 26 मार्च 2014

लम्हा लम्हा जिंदगी बसर गए गुजर ना पये जो लम्हे वो नसीब बन गए कैसे उकेर पाता में तुम्हारी तसवीर मेरे आंसुओ के रंग हवा हो गये देखी जो जमाने की चाल्बाजी तब से हम तेरे अंदाज़ के कायल हो गए गुजर जाती वो उदास लम्हों की बारात भी पर तुम ना जाने कैसे अपनो का साथ छोड़ गए दे जो खुशी हौसला वो अच्छी है कैसे फिर कोई हौसालों का साथ छोड़ दे

शुक्रवार, 20 दिसंबर 2013

  आज फिर हम शीशे में
  अपनी तावीर देखेंगे
  तुम्हारी खिंची लकीर देखेंगे
  लूट गयी जो अपनों के हाथों
  आज फिर हम अपनी
  वो तकदीर देखेंगे
 आज फिर हम तुम्हारी खिंची लकीर देखेंगे
 
  जमाने भर की बातें
  और उन बातों की बातें
  आज फिर हम
  हर अफवाह का असर देखेंगे
  आज फिर हम शीशे में
  तुम्हारी खिंची लकीर देखेंगे

 तुमने जो वादे किये थे
  उन वादों का और
  अपनी दुआओं का असर देखेंगे
 आज फिर हम शीशे में
  तुम्हारी खिंची लकीर देखेंगे
   अपनो और बेगानों में
  फर्क देखेंगे
  दिल में उमड़ते सैलाब का
  साहिल को बहा देना वाला
  वो मंजर देखेंगे
आज फिर हम शीशे में अपनी तावीर देखेंगे   “देशबंधु”

मंगलवार, 10 दिसंबर 2013

मेरे शहर में मंदिर बहुत हैं
पर आज भी
एक अदद इंसान कि तलाश है मुझे ......!

लगते यहाँ रोज भंडारे हैं ...
गरीब कि भूख जो मिटा दे
उस शख्श की तलाश है मुझे ............!

रोशनी जगमगाती यहाँ हर शाम को
मिटा दे जो दिलों के अँधेरे ...
उस चिराग कि तलाश है मुझे ...........!

है भीड़, अजनबी , जाने पहचानों की
पर आज भी
अपनी पहचान कि तलाश है मुझे ......!

लिखने वालों की कमी नहीं यहाँ
वयाँ कर पाये जो सच को
उस शायर की तलाश है मुझे ........!

जहाँ भी जाए मंदिर है
पर उस तक जो जाए
उस राह की तलाश है मुझे ........!

शोर है हर बात का
जो पसरा सन्नाटा सुन पाये
उस राहगीर की तलाश है मुझे ....!

तलाश थकती नहीं
मैं थक जाता हूँ
ठिठकती है पर रुकती नही
आज "फिर वही तलाश है मुझे ".......!
"देशबंधु"

सोमवार, 2 दिसंबर 2013

मालूम होता तो

जमाने के साथ
बदल जाने का
जरा सा भी
ख्याल होता तो
रिस्ते पर नाज न उठाते
रात इतनी ही
लम्बी होगी मालूम होता
तो चाहते आफताब न रखते
मुश्किल नहीं था
सफ़र मंजिले -जानिब
पर तुम नहीं रहोगे साथ
ख्याल होता तो
मंजिले -जानिब रफ़्तार ना लेते
खामोशियों से बेगाने
नहीं हैं हम
सिसकियों का दर्द
मालूम  होता तो
अपनों का साथ न लेते
फूल पत्ता -पत्ता बिखर जायेगा
मालूम होता तो
कभी तेरा दिया गुलाब ना लेते
सूख जाएगा रिस्तों का दरखत
मालूम होता तो
तमन्ना -ये बहार न रखते
गुजर जाती
हर लहर टकरा कर
गर हाथों में तेरे 
पतवार न होते तो 
चमक न पाते न सही
टिमटिमाते आसमां में जहाँ के
गर तुम कसूरवार न होते तो .......... 
"देशबंधु"