गुरुवार, 29 जनवरी 2015

मेरे शब्द :मेरे अपने : वक्त

: चाहे मेरा मन पिछे मुड़ जाऊँ एक बार फिर पाठ्शाला जाऊँ सबक जिंदगी का जो ग़लत पढ लिया उसे दुरुस्त कर आऊ वक्त जो फिसल गया था रेत ...

मंगलवार, 27 जनवरी 2015

सुन्दर सौम्य सबल है तू मेरे जीवन में मेरी जान हर पल है तू हर पल को याद कर तुझे याद करता हूँ मेरा कल ,आज और कल है तू दुनिया में तुझसे क्या सुन्दर और मुझ कीचड़ के साथ पलता कमल है तू और क्या मधुर मांगू मेँ उससे बरसों जो सुनी हमने वो लता की ग़ज़ल है तू जो तू साथ रहे तो "बंधू" क्यों कर रोये जमाना माने न माने मेरी तो हर मुश्किल का हल है "देशबन्धु टी.जी. टी. आर्ट्स हिमाचल शिक्षा विभाग सर्वाधिकार सुरक्षित

सोमवार, 5 जनवरी 2015

दुनिया के मेले को हम छोड़ आये हैं तेरी यादों को तनहा छोड़ आये हैं बीत जाए सकूँ से जो वो अच्छी वरना तो जीने की तमन्ना हम कब के छोड़ आये हैं तुम चाहो तो निभा लो दुश्मनी शिदत से हम तो जमाने से दोस्ती निभाते आये हैं देख लेंगे फिर जमाने का रंग बदलना वरना तो हम कब के रंगों से रिस्ता तोड़ आये हैं

मंगलवार, 9 दिसंबर 2014

तारों की बस्ती में चाँद तनहा सा क्यों है ? पूछूं में तेरे दिल से कोई सवाल ये अरमान सा क्यों है ? बहारों के मौसम में बुझा बुझा सा गुलिस्तां और परेशान सा गुलफाम क्यों है ? वक़्त सरक गया जो हाथों से फिर मेरे हाथों की लकीरों में फिर तेरा नाम आज भी क्यों है ? मिट्ने का मेरे कोई हिसाब न था गुनहगारों में तेरा नाम आज भी क्यों है गुजर गयी रात चांदनी अलसाया सा चाँद क्यों है ? बहारों के इस मौसम में बंधू तू उदास सा क्यों है?
लड़खड़ाते मेरे कदम माँ तेरी उंगली ढूंढ़ते हैं संभल जब नहीं पाते तो तुझे ढूंढ़ते हैं नफरत से भरे इस जहाँ में न जाने आज भी हम माँ को क्यों ढूंढते हैं ? जमाने की ठोकरों की क्या बिसात ? मिटा दे जो बजूद मेरा आज भी हम माँ की दुआ का असर ढूंढते हैं है गर ज़माना शातिरों का रहनुमा तो क्या ? आज भी हम माँ में भगवान का अक्स ढूंढते हैं है तलाश जिन्हें शानो -शौकत की खुदा उन पर करम करे हम तो "बंधू " सदा माँ के चरणों में जन्नत ढूंढते हैं देशबन्धु (टी.जी. टी. आर्ट्स ) हिमाचल शिक्षा बिभाग सर्वाधिकार सुरक्षित

शुक्रवार, 21 नवंबर 2014

रुलाया जब भी

रुलाया जब भी जिंदगी ने
हर आँशु में तुम ही तुम नजर आई माँ
तेरे लाडले को सैलाब के परे से भी
हर ठोकर नजर आई माँ
गुजार दूँ हर लम्हा तनहा ही पर
जमाने की हर ठोकर के बाद
तेरी ही सलाह याद आई माँ
जाग जाता हूँ रातो को जब
हर बार करवटें बदलते तेरी
वो लोरी याद आई है माँ
रो लेता हूँ जी भर कर अब भी
झिलमिलाती इन आँखों में
तुम ही तुम नजर आती हो माँ
तनहा सी इस जिंदगी में
खुदा के इस जहाँ में
अल्लाह से भी ऊपर
"बंधू" नजर आई है मेरी माँ ............. देशबन्धु

रविवार, 16 नवंबर 2014

मेरे शब्द :मेरे अपने : जब भी मैं रो लेता हूँ

मेरे शब्द :मेरे अपने : जब भी मैं रो लेता हूँ: जब भी मैं रो लेता हूँ तेरे दिए जख्म सी लेता हूँ जब भी तुम याद आते हो ग़मों के ज़ाम चुपके से पी लेता हूँ डर लगता जब तन्हाई से तेरी तस्वीर ...