मंगलवार, 9 दिसंबर 2014
तारों की बस्ती में चाँद तनहा सा क्यों है ?
पूछूं में तेरे दिल से
कोई सवाल ये अरमान सा क्यों है ?
बहारों के मौसम में बुझा बुझा सा गुलिस्तां
और परेशान सा गुलफाम क्यों है ?
वक़्त सरक गया जो हाथों से
फिर मेरे हाथों की लकीरों में
फिर तेरा नाम आज भी क्यों है ?
मिट्ने का मेरे कोई हिसाब न था
गुनहगारों में तेरा नाम आज भी क्यों है
गुजर गयी रात चांदनी
अलसाया सा चाँद क्यों है ?
बहारों के इस मौसम में
बंधू तू उदास सा क्यों है?
लड़खड़ाते मेरे कदम
माँ तेरी उंगली ढूंढ़ते हैं
संभल जब नहीं पाते
तो तुझे ढूंढ़ते हैं
नफरत से भरे इस जहाँ में
न जाने
आज भी हम माँ को क्यों ढूंढते हैं ?
जमाने की ठोकरों की
क्या बिसात ?
मिटा दे जो बजूद मेरा
आज भी हम
माँ की दुआ का असर ढूंढते हैं
है गर ज़माना
शातिरों का रहनुमा
तो क्या ?
आज भी हम माँ में
भगवान का अक्स ढूंढते हैं
है तलाश जिन्हें शानो -शौकत की
खुदा उन पर करम करे
हम तो "बंधू " सदा
माँ के चरणों में जन्नत ढूंढते हैं
देशबन्धु (टी.जी. टी. आर्ट्स )
हिमाचल शिक्षा बिभाग सर्वाधिकार सुरक्षित
शुक्रवार, 21 नवंबर 2014
रुलाया जब भी
रुलाया जब भी जिंदगी ने
हर आँशु में तुम ही तुम नजर आई माँ
तेरे लाडले को सैलाब के परे से भी
हर ठोकर नजर आई माँ
गुजार दूँ हर लम्हा तनहा ही पर
जमाने की हर ठोकर के बाद
तेरी ही सलाह याद आई माँ
जाग जाता हूँ रातो को जब
हर बार करवटें बदलते तेरी
वो लोरी याद आई है माँ
रो लेता हूँ जी भर कर अब भी
झिलमिलाती इन आँखों में
तुम ही तुम नजर आती हो माँ
तनहा सी इस जिंदगी में
खुदा के इस जहाँ में
अल्लाह से भी ऊपर
"बंधू" नजर आई है मेरी माँ ............. देशबन्धु
हर आँशु में तुम ही तुम नजर आई माँ
तेरे लाडले को सैलाब के परे से भी
हर ठोकर नजर आई माँ
गुजार दूँ हर लम्हा तनहा ही पर
जमाने की हर ठोकर के बाद
तेरी ही सलाह याद आई माँ
जाग जाता हूँ रातो को जब
हर बार करवटें बदलते तेरी
वो लोरी याद आई है माँ
रो लेता हूँ जी भर कर अब भी
झिलमिलाती इन आँखों में
तुम ही तुम नजर आती हो माँ
तनहा सी इस जिंदगी में
खुदा के इस जहाँ में
अल्लाह से भी ऊपर
"बंधू" नजर आई है मेरी माँ ............. देशबन्धु
रविवार, 16 नवंबर 2014
मेरे शब्द :मेरे अपने : जब भी मैं रो लेता हूँ
मेरे शब्द :मेरे अपने : जब भी मैं रो लेता हूँ: जब भी मैं रो लेता हूँ तेरे दिए जख्म सी लेता हूँ जब भी तुम याद आते हो ग़मों के ज़ाम चुपके से पी लेता हूँ डर लगता जब तन्हाई से तेरी तस्वीर ...
गुरुवार, 30 अक्टूबर 2014
घाव जो दिल पर लगे हैं
उन्हें आंसू बनकर बह जाने दो
अभी मत छेड़ो नए नग़मे तुम
पुरानी ग़ज़ल को रूह तक उतर जाने तो दो
अभी मत लिखो नयी इबारत तुम
हथेलिओं की लकीरों को थोड़ा और उलझ जाने तो दो
बरसों तक बसा रहा चेहरा जो दिल में
उसे थोड़ा धुंधला हो जाने तो दो
मत देख ख़्वाब नए तू अभी
बरसों देखे जो ख़्वाब हमने मिलकर
रूह से मेरी
उन ख़्वाबों को निकल जाने तो दो ………………………………..|"देशबंधू"
बुधवार, 29 अक्टूबर 2014
खामोश पन्नों पर
जब भी अपना ग़म
उकेरना चाहता हूँ
पता नहीं क्यों?
तेरा सैलाब में डूबा चेहरा
सामने आता है
खामोश सा मेरा
ये दिल हर बार
क्यों ? तेरे गुनाहों की
सज़ा पाता है
पूछता हूँ दिल से जो सवाल
फिर से वो
सवाल ही बनकर
मेरे सामने क्यों ?आता है
करीब आते जब भी तुम
पता नहीं
हर बार मुझे ही
दरमियाँ हमारे फासला
नजर क्यों ? आता है
आसमां में तारे बेहिसाब हैं
फिर मुझे ही
ना जाने क्यों ?
टूटता तारा ही नज़र आता है
क्या ? लगाएं हिसाब मुहब्ब्बत का
मुझे तो हर बार
अपने खाते में
घाटा ही घाटा नज़र आता है..........................
देशबन्धु (टी. जी. टी.आर्ट्स )शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश १
(सर्वाधिकार सुरक्षित )
सोमवार, 27 अक्टूबर 2014
तेरे ही ख्याल से क्यों ?
शुरू होती है जिन्दगी
शाम होते - होते क्यों ?
तनहा हो जाती है जिंदगी
बिखर गए जो मोती
संभाल क्यों ?
नहीं पाती है जिंदगी
उजड़ गयी हर बस्ती याहं
फिर रेत के घरोन्दे क्यों?
बनाती है जिंदगी
हाथ पकड़ कर दूर छोड़ आये जो
उन्हें ही हमसफ़र क्यों ?
बनाती है जिंदगी
अश्कों के इस मौसम में
"बंधू" क्यों ? फिर से
मुस्कराती है जिंदगी
"देशबन्धु" टी. जी. टी. (आर्ट्स) हिमाचल शिक्षा विभाग
सदस्यता लें
संदेश (Atom)