मंगलवार, 27 जनवरी 2015
सुन्दर सौम्य सबल है तू
मेरे जीवन में मेरी जान
हर पल है तू
हर पल को याद कर
तुझे याद करता हूँ
मेरा कल ,आज और कल है तू
दुनिया में तुझसे क्या सुन्दर और
मुझ कीचड़ के साथ पलता
कमल है तू
और क्या मधुर मांगू मेँ उससे
बरसों जो सुनी हमने
वो लता की ग़ज़ल है तू
जो तू साथ रहे तो "बंधू" क्यों कर रोये
जमाना माने न माने
मेरी तो हर मुश्किल का हल है
"देशबन्धु टी.जी. टी. आर्ट्स हिमाचल शिक्षा विभाग
सर्वाधिकार सुरक्षित
सोमवार, 5 जनवरी 2015
मंगलवार, 9 दिसंबर 2014
तारों की बस्ती में चाँद तनहा सा क्यों है ?
पूछूं में तेरे दिल से
कोई सवाल ये अरमान सा क्यों है ?
बहारों के मौसम में बुझा बुझा सा गुलिस्तां
और परेशान सा गुलफाम क्यों है ?
वक़्त सरक गया जो हाथों से
फिर मेरे हाथों की लकीरों में
फिर तेरा नाम आज भी क्यों है ?
मिट्ने का मेरे कोई हिसाब न था
गुनहगारों में तेरा नाम आज भी क्यों है
गुजर गयी रात चांदनी
अलसाया सा चाँद क्यों है ?
बहारों के इस मौसम में
बंधू तू उदास सा क्यों है?
लड़खड़ाते मेरे कदम
माँ तेरी उंगली ढूंढ़ते हैं
संभल जब नहीं पाते
तो तुझे ढूंढ़ते हैं
नफरत से भरे इस जहाँ में
न जाने
आज भी हम माँ को क्यों ढूंढते हैं ?
जमाने की ठोकरों की
क्या बिसात ?
मिटा दे जो बजूद मेरा
आज भी हम
माँ की दुआ का असर ढूंढते हैं
है गर ज़माना
शातिरों का रहनुमा
तो क्या ?
आज भी हम माँ में
भगवान का अक्स ढूंढते हैं
है तलाश जिन्हें शानो -शौकत की
खुदा उन पर करम करे
हम तो "बंधू " सदा
माँ के चरणों में जन्नत ढूंढते हैं
देशबन्धु (टी.जी. टी. आर्ट्स )
हिमाचल शिक्षा बिभाग सर्वाधिकार सुरक्षित
शुक्रवार, 21 नवंबर 2014
रुलाया जब भी
रुलाया जब भी जिंदगी ने
हर आँशु में तुम ही तुम नजर आई माँ
तेरे लाडले को सैलाब के परे से भी
हर ठोकर नजर आई माँ
गुजार दूँ हर लम्हा तनहा ही पर
जमाने की हर ठोकर के बाद
तेरी ही सलाह याद आई माँ
जाग जाता हूँ रातो को जब
हर बार करवटें बदलते तेरी
वो लोरी याद आई है माँ
रो लेता हूँ जी भर कर अब भी
झिलमिलाती इन आँखों में
तुम ही तुम नजर आती हो माँ
तनहा सी इस जिंदगी में
खुदा के इस जहाँ में
अल्लाह से भी ऊपर
"बंधू" नजर आई है मेरी माँ ............. देशबन्धु
हर आँशु में तुम ही तुम नजर आई माँ
तेरे लाडले को सैलाब के परे से भी
हर ठोकर नजर आई माँ
गुजार दूँ हर लम्हा तनहा ही पर
जमाने की हर ठोकर के बाद
तेरी ही सलाह याद आई माँ
जाग जाता हूँ रातो को जब
हर बार करवटें बदलते तेरी
वो लोरी याद आई है माँ
रो लेता हूँ जी भर कर अब भी
झिलमिलाती इन आँखों में
तुम ही तुम नजर आती हो माँ
तनहा सी इस जिंदगी में
खुदा के इस जहाँ में
अल्लाह से भी ऊपर
"बंधू" नजर आई है मेरी माँ ............. देशबन्धु
रविवार, 16 नवंबर 2014
मेरे शब्द :मेरे अपने : जब भी मैं रो लेता हूँ
मेरे शब्द :मेरे अपने : जब भी मैं रो लेता हूँ: जब भी मैं रो लेता हूँ तेरे दिए जख्म सी लेता हूँ जब भी तुम याद आते हो ग़मों के ज़ाम चुपके से पी लेता हूँ डर लगता जब तन्हाई से तेरी तस्वीर ...
गुरुवार, 30 अक्टूबर 2014
घाव जो दिल पर लगे हैं
उन्हें आंसू बनकर बह जाने दो
अभी मत छेड़ो नए नग़मे तुम
पुरानी ग़ज़ल को रूह तक उतर जाने तो दो
अभी मत लिखो नयी इबारत तुम
हथेलिओं की लकीरों को थोड़ा और उलझ जाने तो दो
बरसों तक बसा रहा चेहरा जो दिल में
उसे थोड़ा धुंधला हो जाने तो दो
मत देख ख़्वाब नए तू अभी
बरसों देखे जो ख़्वाब हमने मिलकर
रूह से मेरी
उन ख़्वाबों को निकल जाने तो दो ………………………………..|"देशबंधू"
सदस्यता लें
संदेश (Atom)