गुरुवार, 14 मई 2015
मेरे शब्द :मेरे अपने : गमलों में उगने वाले लोग
मेरे शब्द :मेरे अपने : गमलों में उगने वाले लोग: गमलों में उगने वाले लोग बरगद की बातें करते हैं जो कभी हमारी बातें करते थे आज जमाने भर की बातें करते हैं कभी दिलों में रहने वाले आज आशिया...
मेरे शब्द :मेरे अपने : जब भी मैं रो लेता हूँ
मेरे शब्द :मेरे अपने : जब भी मैं रो लेता हूँ: जब भी मैं रो लेता हूँ तेरे दिए जख्म सी लेता हूँ जब भी तुम याद आते हो ग़मों के ज़ाम चुपके से पी लेता हूँ डर लगता जब तन्हाई से तेरी तस्वीर ...
गुरुवार, 29 जनवरी 2015
मेरे शब्द :मेरे अपने : वक्त
: चाहे मेरा मन पिछे मुड़ जाऊँ एक बार फिर पाठ्शाला जाऊँ सबक जिंदगी का जो ग़लत पढ लिया उसे दुरुस्त कर आऊ वक्त जो फिसल गया था रेत ...
मंगलवार, 27 जनवरी 2015
सुन्दर सौम्य सबल है तू
मेरे जीवन में मेरी जान
हर पल है तू
हर पल को याद कर
तुझे याद करता हूँ
मेरा कल ,आज और कल है तू
दुनिया में तुझसे क्या सुन्दर और
मुझ कीचड़ के साथ पलता
कमल है तू
और क्या मधुर मांगू मेँ उससे
बरसों जो सुनी हमने
वो लता की ग़ज़ल है तू
जो तू साथ रहे तो "बंधू" क्यों कर रोये
जमाना माने न माने
मेरी तो हर मुश्किल का हल है
"देशबन्धु टी.जी. टी. आर्ट्स हिमाचल शिक्षा विभाग
सर्वाधिकार सुरक्षित
सोमवार, 5 जनवरी 2015
मंगलवार, 9 दिसंबर 2014
तारों की बस्ती में चाँद तनहा सा क्यों है ?
पूछूं में तेरे दिल से
कोई सवाल ये अरमान सा क्यों है ?
बहारों के मौसम में बुझा बुझा सा गुलिस्तां
और परेशान सा गुलफाम क्यों है ?
वक़्त सरक गया जो हाथों से
फिर मेरे हाथों की लकीरों में
फिर तेरा नाम आज भी क्यों है ?
मिट्ने का मेरे कोई हिसाब न था
गुनहगारों में तेरा नाम आज भी क्यों है
गुजर गयी रात चांदनी
अलसाया सा चाँद क्यों है ?
बहारों के इस मौसम में
बंधू तू उदास सा क्यों है?
लड़खड़ाते मेरे कदम
माँ तेरी उंगली ढूंढ़ते हैं
संभल जब नहीं पाते
तो तुझे ढूंढ़ते हैं
नफरत से भरे इस जहाँ में
न जाने
आज भी हम माँ को क्यों ढूंढते हैं ?
जमाने की ठोकरों की
क्या बिसात ?
मिटा दे जो बजूद मेरा
आज भी हम
माँ की दुआ का असर ढूंढते हैं
है गर ज़माना
शातिरों का रहनुमा
तो क्या ?
आज भी हम माँ में
भगवान का अक्स ढूंढते हैं
है तलाश जिन्हें शानो -शौकत की
खुदा उन पर करम करे
हम तो "बंधू " सदा
माँ के चरणों में जन्नत ढूंढते हैं
देशबन्धु (टी.जी. टी. आर्ट्स )
हिमाचल शिक्षा बिभाग सर्वाधिकार सुरक्षित
सदस्यता लें
संदेश (Atom)