मेरे शब्द :मेरे अपने : न बात करता न ही बातों में तुम्हारा जिक्र होता...: न बात करता न ही बातों में तुम्हारा जिक्र होता ये तो दर्द है जो बार –बार ... नज्म बनकर उतर आता है तुम्हारा नाम जुबां पर आ जाए मुम...
बुधवार, 11 सितंबर 2019
मंगलवार, 13 नवंबर 2018
क्या ऐसा नहीं हो सकता
क्या ऐसा नहीं हो सकता
कि राम मस्जिद में रह जाए
और खुदा भी अयोध्या हो आये
हिन्दू ही मुसलमान नहीं
मुसलमान भी हिन्दू हो जाए
टुट जाये दिलों के दरमियान की
हर दिवार
और समय की धुल भी चुटकी
में उड़ जाये
बन गए जो मिलों के फासले ...
वो भी मिट जाये
और ईद दीवाली भी मन जाये
हो गयी जो राहें अलग-अलग
वो चौराहे पर एक हों
और मंजिल भी मिल जाये
अब तो जी चाहता है ""बन्धु ""
मजहब की सियासत करने वालों को
कहीं दूर छोड़ आयें
और फिर राम रहिम का भेद भी मिट जाए
क्या ऐसा नहीं हो सकता कि ...............?
""देशबंधु ""
कि राम मस्जिद में रह जाए
और खुदा भी अयोध्या हो आये
हिन्दू ही मुसलमान नहीं
मुसलमान भी हिन्दू हो जाए
टुट जाये दिलों के दरमियान की
हर दिवार
और समय की धुल भी चुटकी
में उड़ जाये
बन गए जो मिलों के फासले ...
वो भी मिट जाये
और ईद दीवाली भी मन जाये
हो गयी जो राहें अलग-अलग
वो चौराहे पर एक हों
और मंजिल भी मिल जाये
अब तो जी चाहता है ""बन्धु ""
मजहब की सियासत करने वालों को
कहीं दूर छोड़ आयें
और फिर राम रहिम का भेद भी मिट जाए
क्या ऐसा नहीं हो सकता कि ...............?
""देशबंधु ""
गुरुवार, 24 नवंबर 2016
क्या पूछते हो
पता मेरा
हैसियत या जात मेरी
मिटटी का शरीर लिए फिरता हूँ
आँशुयों के सैलाब में बहता रहता हूँ
चंद निबालों कि ख़ातिर
पूरा पेट लिए फिरता हूँ
है खाली हाथ
पर हर वक़्त
पाप कि गठरी लिए फिरता हूँ ...
समझ पाया न आज तक
उसको पर,साथ अपने
विचारों का भार लिए फिरता हूँ
चल पाऊँ दो कदम
मुशकिल से
पर दूनिया से होड़ लिए फिरता हूँ
गैरों कि इस दुनिया में
अकेले रहकर भी
अपनों का अभिमान लिए फिरता हूँ
मत पूछ पता मेरा
नाम बाले इस जहाँ में
बैरंग लिफाफा बना फिरता हूँ ..............
"
पता मेरा
हैसियत या जात मेरी
मिटटी का शरीर लिए फिरता हूँ
आँशुयों के सैलाब में बहता रहता हूँ
चंद निबालों कि ख़ातिर
पूरा पेट लिए फिरता हूँ
है खाली हाथ
पर हर वक़्त
पाप कि गठरी लिए फिरता हूँ ...
समझ पाया न आज तक
उसको पर,साथ अपने
विचारों का भार लिए फिरता हूँ
चल पाऊँ दो कदम
मुशकिल से
पर दूनिया से होड़ लिए फिरता हूँ
गैरों कि इस दुनिया में
अकेले रहकर भी
अपनों का अभिमान लिए फिरता हूँ
मत पूछ पता मेरा
नाम बाले इस जहाँ में
बैरंग लिफाफा बना फिरता हूँ ..............
"
गुरुवार, 14 मई 2015
मेरे शब्द :मेरे अपने : तो रो देती है माँ
मेरे शब्द :मेरे अपने : तो रो देती है माँ: आज भी कम खाता हूँ तो रो देती है माँ दुनिया बालों की बुरी और काली बलाओं से काला टिका लगा कर बचाती है माँ १ खा नहीं पाता हूँ अब फिर भी ...
मेरे शब्द :मेरे अपने : गमलों में उगने वाले लोग
मेरे शब्द :मेरे अपने : गमलों में उगने वाले लोग: गमलों में उगने वाले लोग बरगद की बातें करते हैं जो कभी हमारी बातें करते थे आज जमाने भर की बातें करते हैं कभी दिलों में रहने वाले आज आशिया...
मेरे शब्द :मेरे अपने : जब भी मैं रो लेता हूँ
मेरे शब्द :मेरे अपने : जब भी मैं रो लेता हूँ: जब भी मैं रो लेता हूँ तेरे दिए जख्म सी लेता हूँ जब भी तुम याद आते हो ग़मों के ज़ाम चुपके से पी लेता हूँ डर लगता जब तन्हाई से तेरी तस्वीर ...
गुरुवार, 29 जनवरी 2015
मेरे शब्द :मेरे अपने : वक्त
: चाहे मेरा मन पिछे मुड़ जाऊँ एक बार फिर पाठ्शाला जाऊँ सबक जिंदगी का जो ग़लत पढ लिया उसे दुरुस्त कर आऊ वक्त जो फिसल गया था रेत ...
मंगलवार, 27 जनवरी 2015
सुन्दर सौम्य सबल है तू
मेरे जीवन में मेरी जान
हर पल है तू
हर पल को याद कर
तुझे याद करता हूँ
मेरा कल ,आज और कल है तू
दुनिया में तुझसे क्या सुन्दर और
मुझ कीचड़ के साथ पलता
कमल है तू
और क्या मधुर मांगू मेँ उससे
बरसों जो सुनी हमने
वो लता की ग़ज़ल है तू
जो तू साथ रहे तो "बंधू" क्यों कर रोये
जमाना माने न माने
मेरी तो हर मुश्किल का हल है
"देशबन्धु टी.जी. टी. आर्ट्स हिमाचल शिक्षा विभाग
सर्वाधिकार सुरक्षित
सोमवार, 5 जनवरी 2015
मंगलवार, 9 दिसंबर 2014
तारों की बस्ती में चाँद तनहा सा क्यों है ?
पूछूं में तेरे दिल से
कोई सवाल ये अरमान सा क्यों है ?
बहारों के मौसम में बुझा बुझा सा गुलिस्तां
और परेशान सा गुलफाम क्यों है ?
वक़्त सरक गया जो हाथों से
फिर मेरे हाथों की लकीरों में
फिर तेरा नाम आज भी क्यों है ?
मिट्ने का मेरे कोई हिसाब न था
गुनहगारों में तेरा नाम आज भी क्यों है
गुजर गयी रात चांदनी
अलसाया सा चाँद क्यों है ?
बहारों के इस मौसम में
बंधू तू उदास सा क्यों है?
लड़खड़ाते मेरे कदम
माँ तेरी उंगली ढूंढ़ते हैं
संभल जब नहीं पाते
तो तुझे ढूंढ़ते हैं
नफरत से भरे इस जहाँ में
न जाने
आज भी हम माँ को क्यों ढूंढते हैं ?
जमाने की ठोकरों की
क्या बिसात ?
मिटा दे जो बजूद मेरा
आज भी हम
माँ की दुआ का असर ढूंढते हैं
है गर ज़माना
शातिरों का रहनुमा
तो क्या ?
आज भी हम माँ में
भगवान का अक्स ढूंढते हैं
है तलाश जिन्हें शानो -शौकत की
खुदा उन पर करम करे
हम तो "बंधू " सदा
माँ के चरणों में जन्नत ढूंढते हैं
देशबन्धु (टी.जी. टी. आर्ट्स )
हिमाचल शिक्षा बिभाग सर्वाधिकार सुरक्षित
शुक्रवार, 21 नवंबर 2014
रुलाया जब भी
रुलाया जब भी जिंदगी ने
हर आँशु में तुम ही तुम नजर आई माँ
तेरे लाडले को सैलाब के परे से भी
हर ठोकर नजर आई माँ
गुजार दूँ हर लम्हा तनहा ही पर
जमाने की हर ठोकर के बाद
तेरी ही सलाह याद आई माँ
जाग जाता हूँ रातो को जब
हर बार करवटें बदलते तेरी
वो लोरी याद आई है माँ
रो लेता हूँ जी भर कर अब भी
झिलमिलाती इन आँखों में
तुम ही तुम नजर आती हो माँ
तनहा सी इस जिंदगी में
खुदा के इस जहाँ में
अल्लाह से भी ऊपर
"बंधू" नजर आई है मेरी माँ ............. देशबन्धु
हर आँशु में तुम ही तुम नजर आई माँ
तेरे लाडले को सैलाब के परे से भी
हर ठोकर नजर आई माँ
गुजार दूँ हर लम्हा तनहा ही पर
जमाने की हर ठोकर के बाद
तेरी ही सलाह याद आई माँ
जाग जाता हूँ रातो को जब
हर बार करवटें बदलते तेरी
वो लोरी याद आई है माँ
रो लेता हूँ जी भर कर अब भी
झिलमिलाती इन आँखों में
तुम ही तुम नजर आती हो माँ
तनहा सी इस जिंदगी में
खुदा के इस जहाँ में
अल्लाह से भी ऊपर
"बंधू" नजर आई है मेरी माँ ............. देशबन्धु
रविवार, 16 नवंबर 2014
मेरे शब्द :मेरे अपने : जब भी मैं रो लेता हूँ
मेरे शब्द :मेरे अपने : जब भी मैं रो लेता हूँ: जब भी मैं रो लेता हूँ तेरे दिए जख्म सी लेता हूँ जब भी तुम याद आते हो ग़मों के ज़ाम चुपके से पी लेता हूँ डर लगता जब तन्हाई से तेरी तस्वीर ...
गुरुवार, 30 अक्टूबर 2014
घाव जो दिल पर लगे हैं
उन्हें आंसू बनकर बह जाने दो
अभी मत छेड़ो नए नग़मे तुम
पुरानी ग़ज़ल को रूह तक उतर जाने तो दो
अभी मत लिखो नयी इबारत तुम
हथेलिओं की लकीरों को थोड़ा और उलझ जाने तो दो
बरसों तक बसा रहा चेहरा जो दिल में
उसे थोड़ा धुंधला हो जाने तो दो
मत देख ख़्वाब नए तू अभी
बरसों देखे जो ख़्वाब हमने मिलकर
रूह से मेरी
उन ख़्वाबों को निकल जाने तो दो ………………………………..|"देशबंधू"
बुधवार, 29 अक्टूबर 2014
खामोश पन्नों पर
जब भी अपना ग़म
उकेरना चाहता हूँ
पता नहीं क्यों?
तेरा सैलाब में डूबा चेहरा
सामने आता है
खामोश सा मेरा
ये दिल हर बार
क्यों ? तेरे गुनाहों की
सज़ा पाता है
पूछता हूँ दिल से जो सवाल
फिर से वो
सवाल ही बनकर
मेरे सामने क्यों ?आता है
करीब आते जब भी तुम
पता नहीं
हर बार मुझे ही
दरमियाँ हमारे फासला
नजर क्यों ? आता है
आसमां में तारे बेहिसाब हैं
फिर मुझे ही
ना जाने क्यों ?
टूटता तारा ही नज़र आता है
क्या ? लगाएं हिसाब मुहब्ब्बत का
मुझे तो हर बार
अपने खाते में
घाटा ही घाटा नज़र आता है..........................
देशबन्धु (टी. जी. टी.आर्ट्स )शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश १
(सर्वाधिकार सुरक्षित )
सोमवार, 27 अक्टूबर 2014
तेरे ही ख्याल से क्यों ?
शुरू होती है जिन्दगी
शाम होते - होते क्यों ?
तनहा हो जाती है जिंदगी
बिखर गए जो मोती
संभाल क्यों ?
नहीं पाती है जिंदगी
उजड़ गयी हर बस्ती याहं
फिर रेत के घरोन्दे क्यों?
बनाती है जिंदगी
हाथ पकड़ कर दूर छोड़ आये जो
उन्हें ही हमसफ़र क्यों ?
बनाती है जिंदगी
अश्कों के इस मौसम में
"बंधू" क्यों ? फिर से
मुस्कराती है जिंदगी
"देशबन्धु" टी. जी. टी. (आर्ट्स) हिमाचल शिक्षा विभाग
रविवार, 12 अक्टूबर 2014
तोड़ के हर बंधन
जब तोड़ के हर बंधन
दुनियाँ छोड़ जाऊंगा
ये बादा है मेरा
एक बार तेरी भी
आँखें नम कर जाऊँगा
गीले शिकवे तो बाद में
हर बात याद आएगी
जब क़तरा - क़तरा गुजरते
हर लम्हे में सांस थमती जायेगी
याद आएँगी वो मेरी खामोश निगाहें
पलकों के बीच बना तुम्हारा आशियाना
वो दिलों तक जाती
कभी लवों पर ना आती
मेरी खामोश दीवानगी
कोई याद करे न करे
बादा है के मेरे जाने पर तेरे
बेवफा दिल से भी
एक आह सी निकल जाएगी
चुप रहे जो हम
वो हमारे जज़बात थे
तुमने जो कही
वो तुम्हारे ख़यालात थे
चल नहीं पाये तुम साथ
तो कोई बात न थी
हम हमेशा अकेले ही रहे
ये सकूँ है दिल को बंधू"
वर्ना रुखसत जमाने से हो जाऊं
हँसते - हँसते
ऐसी मेरी औकात कहाँ..................................
देशबन्धु (टी. जी. टी. आर्ट्स) हिमाचल शिक्षा विभाग
सर्वाधिकार सुरक्षित
बुधवार, 8 अक्टूबर 2014
बेजार हूँ
बेजार हूँ तेरी दुनिया से
आकर यहां हमने क्या पाया
घूटी -घूटी साँसे और ग़मों का साया
गुजरा जो भी लम्हा हमें
जखम गहरे दे गया
आज हम तुम्हे
जखम गहरे दिखाएँगे
तेरी आँखों की तो बात ही क्या
पत्थर भी रोने लग जाएंगे
टूटा जो
आज खँडहर बनकर
अंजाम है तेरी ठोकरों का
कभी वो आलिशान मकां था
मेरी हसरतों का
कैसी ये मजबूरी है
एक सपने की खातिर हम
तन्हाई का बोझ ढोते हैं
मर तो कब के गए थे
तेरे लिए ही अपनी लाश ढोते हैं
कभी जो घर था तेरा
मेरा वो दिल
आज पीड़ा की मंडी है
उतर जाती जो खुमारी
तो हम भी जी लेते
वरना तो "वन्धु"छोड़ जाऊं दुनिया
इसी में अकलमंदी है ........................
देशबन्धु(टी.जी.टी.आर्ट्स )हिमाचल शिक्षा विभाग
सर्वाधिकार सुरक्षित
जब भी मैं रो लेता हूँ
जब भी मैं रो लेता हूँ
तेरे दिए जख्म सी लेता हूँ
जब भी तुम याद आते हो
ग़मों के ज़ाम चुपके से पी लेता हूँ
डर लगता जब तन्हाई से
तेरी तस्वीर को सीने से लगा लेता हूँ
जब भी बात तेरी चले महफ़िल में
महफ़िल से रुखसत हो लेता हूँ
बिखरे यादों के मोती
सिने में फिर संजो लेता हूँ
दिल जब भी बेवफा करार देता तुझे
मैं दिल को अनसुना कर देता हूँ
छूट गए जो वादे अधूरे कहीं
उन्हें हर बार
मैं अपनी किस्मत मान लेता हूँ
रो लेता हूँ जब भी मैं .................
तेरे दिए जख्म सी लेता हूँ १
देशबन्धु " टी .जी. टी. (आर्ट्स) हिमाचल शिक्षा विभाग
(सर्वाधिकार सुरक्षित )
गमलों में उगने वाले लोग
गमलों में उगने वाले लोग
बरगद की बातें करते हैं
जो कभी हमारी बातें करते थे
आज जमाने भर की बातें करते हैं
कभी दिलों में रहने वाले
आज आशियाने की बाते करते हैं
कभी ऊंचा उड़ने बाले
आज आसमान में ठिकाने की बातें करते हैं
बेगाने हुए जो बर्षों से
वो मेरे अपने होने की बातें करतें हैं
खिलौनों के लिए रोने वाले
कैसे चाँद की बातें करते हैं
छोड़ गए थे जो सरे राह
ना जाने कैसे मिलन की बातें करते हैं
सूखे से इस सावन में
"बंधू" कैसे हम सैलाब की बातें करते हैं .................
सदस्यता लें
संदेश (Atom)